Gandhi Jayanti – महात्मा गाँधी जयंती, 2 अक्टूबर

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, इनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869, को गुजरात के पोरबंदर में काठियावाड़ नामक स्थान पर हुआ था।  इनके पिता का नाम करमचंद गांधी, माता का नाम पुतलीबाई तथा पत्नी का नाम कस्तूरबा था।

पूरा नाममोहनदास करमचंद गांधी
पुकार नाममहात्मा गांधी
जन्म स्थानपोरबंदर, गुजरात
जन्म तारीख2 अक्टूबर, 1869
( महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती – 2020 में )
मृत्यु30 जनवरी 1948
पिता का नामकरमचंद गांधी
माता का नामपुतलीबाई परनामी
पत्नी का नामकस्तूरबा
सन्तानहरीलाल गान्धी (1888), मणिलाल गान्धी (1892),
रामदास गान्धी (1897) और देवदास गांधी (1900)
mahatma gandhi

महात्मा गाँधी की संक्षिप्त जीवनी

महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक नेता थे। सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धान्तो पर चलकर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।महात्मा गाँधी समुच्च मानव जाति के लिए मिशाल हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अहिंसा और सत्य का पालन किया और लोगों से भी इनका पालन करने के लिये कहा। उन्होंने अपना जीवन सदाचार में गुजारा। वह सदैव परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनते थे।

इसे भी पढ़े: स्वच्छ भारत अभियान

30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की दिल्ली के बिरला हाउस में शाम 5:17 पर हत्या कर दी गयी। गाँधी जी एक प्रार्थना सभा को संबोधित करने जा रहे थे जब उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे ने उबके सीने में 3 गोलियां दाग दी। ऐसे माना जाता है की हे राम उनके मुख से निकले अंतिम शब्द थे। नाथूराम गोडसे और उसके सहयोगी पर मुकदमा चलाया गया और 1949 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गयी।

गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है?

गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी की जन्म दिन के रूप में मनाई जाती है, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।

महात्मा गाँधी की मृत्यु कब हुई थी?

महात्मा गाँधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी।

महात्मा गाँधी को किसने मारा था?

नाथूराम गोडसे नमक एक हत्यारे ने उन्हें गोली मर कर हत्या कर दी थी।

महात्मा गाँधी के कितने संतान थे?

महात्मा गाँधी के चार संतान थे। हरीलाल गान्धी (1888), मणिलाल गान्धी (1892), रामदास गान्धी (1897) और देवदास गांधी (1900)

महात्मा गाँधी के पत्नी का नाम क्या था?

महात्मा गाँधी के पत्नी का नाम कस्तूरबा था।

महात्मा गाँधी के माता का नाम क्या था?

महात्मा गाँधी के माता का नाम पुतलीबाई था।

महात्मा गाँधी भारत छोड़ो आन्दोलन कब किया था?

1942 में महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन किया था।

hindidunia
1 Comment

Leave a reply

हिन्दीदुनिया
Logo